कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा मुख्यालय में श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ 79 वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के दर्री थाना में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक ललित जायसवाल ने अनेकों गंभीर अपराध को विवेचना कर सुलझाने में अहम भूमिका निभा कर दोषियों को सजा दिलाने का उत्कृष्ट कार्य किया।जिसके लिए उन्हें श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन, कलेक्टर अजीत वसंत ने स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साह वर्धन किया गया।
इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,SDM सरोज महिलांगे,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



