Thursday, September 19, 2024

        थाना बैरक में एएसआई की लाश,पुलिस जुटी जांच में

        Must read

        कोरबा :- जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर है। जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की लाश आज सुबह बैरक में देखी गई। बैरक का दरवाजा टूटा हुआ है। उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है। उनके गले में चोट के निशान प्रथम दृष्टया देखे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थाना में एएसआई की लाश मिलने के इस मामले से पुलिस महकमे वाक्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article