छत्तीसगढ़

लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा 03 दिसम्बर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में 25 नवम्बर (महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस) से 10 दिसम्बर (मानव अधिकार दिवस) तक 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के रूप में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारो एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त के परिप्रेक्ष्य में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज न्याय सदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से उपस्थित कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 अंतर्गत जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति एवं आंतरिक शिकायत समिति की कार्य प्रणाली एवं उसके कानूनी महत्व, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 अंतर्गत हिंसा की रोकथाम हेतु पीड़िता को दी जाने वाली कानूनी सहायता, उपचार एवं पाक्सो एक्ट अंतर्गत नाबालिक बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं बाल विवाह रोकथाम अधिनियम अंतर्गत नाबालिक बच्चों के विवाह कराये जाने पर कानूनी कार्यवाही एवं उसके प्रावधानों, मिशन शक्ति, सखी वन सटॉप सेंटर की कार्य प्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, सहायताओं तथा महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक शिकायत पोर्टल तथा आपातकालीन सेवाओं महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 के संबंध में विस्तारपूर्वक कानूनी एवं विभागीय जानकारी प्रदान करते हुये विभागीय योजनाओं का पॉम्पलेट वितरण कर प्रचार-प्रसार करते हुये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्यकला रामटेके प्रभारी महिला सेल व परिवार परामर्श केन्द्र, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों में गठित स्थानीय एवं आंतरिक समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से  अनुपमा सिंह कंवर संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर से सुश्री एच. निशा खान केन्द्र प्रशासक, सरस्वती सोनी परामर्शदाता एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button