Friday, March 14, 2025

            नगरीय निकाय चुनाव की परिणाम आने से पहले डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान,कहा भाजपा अधिकांश सीटें जीतेगी,कांग्रेस की करारी…

            Must read

            रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया गया। साथ ही 13 महीने में हमने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है।

            डिप्टी सीएम ने बताया कि, चुनाव के दौरान अनेक नगरीय निकायों में नामांकन रैली,रोड शो और आमसभा किया, इसमें जनता का जो उत्साह दिखा है, इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा, विधानसभा से बेहतर होंगे।

            मतगणना के लिए भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम

            मतगणना के लिए भाजपा ने कंट्रोल रूम बनाया। स्थानीय नेताओं को मतगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सभी निकायों के स्थानीय नेता, सांसद, विधायक जिला अध्यक्ष लगातार जुड़े रहेंगे। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की शिकायत की सूचना विधिक जानकारी देंगे।

                  More articles

                  - Advertisement -

                        Latest article