Wednesday, July 23, 2025

          श्री सप्तदेव मंदिर में मनाया गया भादी अमावस्या उत्सव

          Must read

            501 महिलाओं ने राणीसती दादी चरित्र मानस का किया संगीतमय मंगलपाठ

            कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर में शुक्रवार को भादी अमावस्या उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सप्तदेव मंदिर की स्थापना के पश्चात इस वर्ष इस उत्सव को 30 वॉ वर्ष होने के कारण भारी उत्साह रहा। मंदिर में भगवान की पूजा आरती एवं जात जडूला का कार्यक्रम एवं श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मंदिर में दोपहर 3 से रात 9 बजे तक लगभग 501 महिलाओं द्वारा श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया, कोलकोता से आए अनिल लाटा एवं पार्टी के द्वारा दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया इसके पश्चात 56 भोग, एवं महाआरती की गई। प्रतिवर्षानुसार वर्ष भर जिन जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया है उन्हें श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article