
पुणे/बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रमुख अजित पवार का निजी विमान पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।अभी अभी मिली सूचना के अनुसार अजीत पवार सहित चार लोगों की हादसे में मौत हो गई है।

हादसे का समय: आज सुबह लगभग 8:45 बजे।
स्थान: बारामती एयरपोर्ट/रनवे।
कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते विमान की ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ कराने की कोशिश की गई, जिसके दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया।
0 मौके पर अफरा-तफरी, राहत कार्य जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान रनवे पर उतरते समय अचानक डगमगाया और दुर्घटना का शिकार हो गया। सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर वायरल दृश्यों में विमान के मलबे से धुआं निकलता देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं।



