कोरबाछत्तीसगढ़

वार्ड क्रमांक 59 में भाजपा को मिल रही अपार जन समर्थन,वार्डवासी द्वारा जोर-शोर से घर-घर जा कर कर रहे प्रचार -प्रसार

कोरबा।भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद प्रत्याशी जनक सिंह राजपूत के समर्थन में रविवार को बूथ क्रमांक 43, 44, 45, 48 और 49 में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोर-शोर से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और महिलाओं का अपार समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को प्राप्त हुआ।

नगर निगम में भाजपा की जीत, विकास की गारंटी

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगर निगम में विकास कार्य ठप हो गए हैं और शहर की सड़कों, जल निकासी, सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। भाजपा की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे और हर वार्ड को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

वार्ड 59 का समग्र विकास भाजपा की प्राथमिकता

पार्षद प्रत्याशी जनक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भाजपा को वोट देकर नगर निगम में स्थायी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दें।

भाजपा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशियों का स्वागत किया और उन्हें जिताने का संकल्प लिया। वार्डवासियों ने कहा कि अब कोरबा को एक ईमानदार और विकासशील सरकार की जरूरत है, जो केवल भाजपा ही दे सकती है।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वार्डवासियों में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने भाजपा की नीतियों और सुशासन पर विश्वास जताते हुए उन्हें विजय बनाने का संकल्प लिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button