Sunday, September 8, 2024

        बस्तर में नक्सलियों द्वारा किए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में 17 फरवरी को भाजपा करेगी चक्काजाम

        Must read

        कोरबा :- प्रदेश में षडयंत्र पूर्वक,सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा कल यानी 17 फरवरी को धरना देकर चक्काजाम करेंगे।

        कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या की जा रही है। सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है। सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है। राजनीतिक षड्यंत्र के दौर में लगातार रक्तपात के मामलों में बलिदान देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह षड्यंत्र की राजनीति चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है। साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।कांग्रेस द्वारा षडयंत्र पूर्वक जिस तरह से सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उनकी हत्या हो रही है, इससे पूरा प्रदेश अशांत है , आम जनता में भय व्याप्त है , षडयंत्र पूर्वक लोकतंत्र की आवाज दबाने का यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और उनके अधिकारी समझ लें कि जब-जब लोकतंत्र के हरण का प्रयास हुआ, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की गई तब तब जनता ने इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया और आतताई सत्ता को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने इतिहास से सबक नहीं लेती। वह पहले जिस तानाशाही और षड्यंत्रकारी राजनीति के कारण धराशायी हुई है, वैसे ही अब ध्वस्त होने वाली है। छत्तीसगढ़ में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस नकारा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने भाजपा पूरे प्रदेश में आम जनता के साथ सड़क पर उतर रही है।कल यानी 17 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिले के चारो विधानसभा में एक साथ चक्का जाम किया जाएगा।

        भाजपाई कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निम्न स्थानों पर करेंगे चक्का जाम

        कोरबा विधानसभा

        1. राजमाता सिंधिया चौक दर्री में
          दर्री व बालको मंडल द्वारा
        2. गौ माता चौक कोरबा में
          कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल द्वारा

        कटघोरा विधानसभा


        1.जेंजरा बायपास चौक कटघोरा
        कटघोरा, बांकी मोंगरा व पोड़ी उपरोड़ा मंडल द्वारा

        1. सराई सिंगार चौक हरदी बाजार में
          हरदी बाजार, दीपका व भिलाई बाजार मंडल द्वारा

        पाली तानाखार विधानसभा

        1. डूमरकछार चौक में
          कोसाबाड़ी के पास
          पाली व चैतमा मंडल द्वारा
        2. चोटिया चौक में
          चोटिया व पसान मंडल द्वारा

        रामपुर विधानसभा में

        1. उरगा चौक में
          रामपुर के सभी पांचों मंडल द्वारा

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article