कोरबाछत्तीसगढ़

भाजपा का घोषणा पत्र: सभी पट्टाधारक बनेंगे भू स्वामी, महिलाओं की नाम पर दर्ज

संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25 फीसदी की विशेष छूट

सभी हाट बाजार में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट, स्मार्ट वेंडिंग जोन का होगा निर्माण



कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए अटल विश्वास पत्र के नाम पर घोषणा पत्र जारी किया। शहरी क्षेत्र में लोगों के लिए भाजपा ने बड़ी घोषणा की है।

नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे । साथ ही सभी पट्टाधारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
रुके हुए पीएम पीएम आवास शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख पीएमएवाई-यू घरों को तेजी से पूरा करेंगे, जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट देंगे, हर महीने की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट मिलेगी।
प्रत्येक नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना करेंगे, जिसके तहत यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तर करने वाले उम्मीदवारों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रत्येक नगर निकाय के व्यावासायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे
बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार ताकि उन्हें साफ सुरक्षित और सुविधाजक शौचालय मिल सके
विद्यालय और महाविद्यालय में मुक्त वाई-फाई की सुविधा देंगे
स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम सम्मन निधि के माध्यम से 30 हजार की वित्तीय सहायता देंगे। स्मार्ट वेंडिंग जोन फूड्स स्ट्रीट की स्थापना करेंगे। एक समुचित नीति बनाएंगे जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना ब्याज लगाए पुराने संपत्ति करके एक मस्त निपटा प्रदान करेंगे ।
विद्यालय और महाविद्यालय में छात्राओं के लिए फ्री सेक्रेटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे
स्व सहायता समूह के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के SHG लाभार्थियों को ढाई लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण देंगे । ताकि वो आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
यूजर चार्ज युक्तियुक्तकारण करेंगे
स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी मुहैया कराएंगे। रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करेंगे। स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे।
माय सिटी ऐप लॉन्च करेंगे, जो नगर निगम के सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा। हर जोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित करेंगे ताकि लोगों को बार-बार निगम नगर निगम के चक्कर न लगाना पड़े
हर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करेंगे नाल नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरूदार करेंगे ।
छत्तीसगढ़ को सिकलसेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे। इसके तहत प्रदेश निगम क्षेत्र में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीजों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे।
प्रत्येक तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित करेंगे और इसे एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ) से जोड़ेंगे ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके
गोकुल नगर का विस्तार करेंगे ताकि गौ संरक्षण उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
शहरों में शासकीय जगह पर कार और दो पहिया वाहन के लिए व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण करेंगे, जिससे यातायात की पार्किंग समस्याओं का का समाधान निश्चित हो सके।
प्रमुख नगर निकायों में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करेंगे और पुस्तकालय में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button