Friday, September 20, 2024

        शराबबंदी को लेकर भाजयुमो एवं महिला मोर्चा दर्री मंडल पोस्टर अभियान चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

        Must read

        कोरबा। भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा भाजयुमो जिला कोरबा के निर्देश पर भाजयुमो एवं महिला मोर्चा मण्डल दर्री नेतृत्व में प्रदेश में शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार के विरोध में पोस्टर अभियान चलाया गया।

        भाजयुमो दर्री मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर ने प्रदेश सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के विरोध दिनांक 30 मई 2023 को सुबह 10.00 बजे अटल निवास लाटा शराब दुकानों में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा मण्डल दर्री द्वारा पोस्टर अभियान चला कर विरोध प्रदर्शन किया गया है अगर प्रदेश में शराबबंदी पूर्णतः बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजयुमो एवं महिला मोर्चा मण्डल दर्री उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

        पोस्टर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं महिला मोर्चा मण्डल दर्री के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article