Thursday, November 13, 2025

            भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

            Must read

              भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास पर हुआ भव्य स्वागत, जोश, ऊर्जा और उत्साह से गूंजा कोरबा

              कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास ने जिलेभर में जोश, उमंग और संगठन शक्ति की नई लहर दौड़ा दी। स्वागत के अभूतपूर्व दृश्यों से पूरा कोरबा भगवामय हो उठा। युवाओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और देशभक्ति नारों से प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जिले के 12 प्रमुख स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। टी.पी. नगर चौक पर तराजू से तौलकर व फूलों की वर्षा कर स्वागत का दृश्य देखते ही बनता था। स्वागत रथ के साथ युवाओं का कारवां पूरे शहर में घूमता रहा। पाली से लेकर पावर हाउस रोड कोरबा तक स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।

              कोरबा में जो जोश, अनुशासन और एकता मैंने देखी हैं, वह अद्भुत हैं – राहुल टिकरिहा

              प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि भाजपा का युवा कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, वह राष्ट्र निर्माण का सैनिक होता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘युवा भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी अब हमारे कंधों पर है। हमें हर बूथ, हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचकर युवाओं को जोड़ना है और उन्हें आत्मनिर्भर भारत की यात्रा का भागीदार बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोरबा की युवा शक्ति को प्रणाम करता हूं। यहां जो जोश, अनुशासन और एकता मैंने देखी है, वह अद्भुत है। भाजपा युवा मोर्चा केवल संगठन नहीं, एक परिवार हैं जो देश संस्कृति और विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।

              भाजपा युवा मोर्चा हमारे संगठन की आत्मा हैं – गोपाल मोदी

              भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा हमारे संगठन की आत्मा है। आज जिस जोश और अनुशासन के साथ हमारे युवा कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं, वह आने वाले सुनहरे भविष्य की झलक है। कोरबा की धरती सदैव संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष की मिसाल रही है। हमारा युवा अब राष्ट्र निर्माण के हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। श्री मोदी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और युवा मोर्चा इस परिवर्तन यात्रा का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा नरेन्द्र देवांगन, संजय शर्मा,विकास झा,लक्की नंदा,  अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय,अर्जुन गुप्ता, पंकज सोनी, नीरज ठाकुर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article