कोरबाछत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएलओ सम्मानित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशंसा पत्र प्रदान

कोरबा, 26 नवम्बर 2025/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 22 – कटघोरा के मतदान केंद्र अमरपुर, तेलसरा और कोरबी के बीएलओ संदीप कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद देवांगन और इन्द्र कुमार कौशिक को शतप्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 23 – पाली-तानाखार के मतदान केंद्र कुदरीकला, जाम बहार, बापापुती, कोठीखर्रा, हाथीबाड़ी और मादन के बीएलओ बालकृष्ण गुप्ता, संजय कुमार जायसवाल,  साधना, नरेश कुमार साहू, ममता कंवर एवं सुशील कुमार शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूत कड़ी हैं और उनके परिश्रम से ही मतदाता सूची का अद्यतन कार्य प्रभावी एवं सटीक रूप से संपन्न हो पाता है। उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रियता और निष्ठा बनाए रखने की अपील की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button