Friday, September 20, 2024

        15 अगस्त को केबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण

        Must read

        स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन


        कोरबा 14 अगस्त 2024/ जिले में 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

        स्वतंत्रता का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा में आयोजित होगा। प्रातः 08ः58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे परेड कमाण्डर द्वारा परेड रिपोर्टिंग, 09ः05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 09ः12 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः30 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09ः32 बजे हर्ष फायर, 09ः35 बजे भारत माता की जयकार, 09ः37 बजे मार्च-पास्ट/परेड एवं परेड निष्क्रमण, 09ः50 बजे शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं फोटो सेशन, 10ः05 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः35 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 10ः43 बजे आभार प्रदर्षन एवं 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article