Sunday, May 4, 2025

        HSRP नम्बर प्लेट का रजिस्टेशन हेतु हुआ शिविर आयोजन

        Must read

          कोरबा।माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार साहू के निर्देशानुसार कोरबा जिला न्यायालय के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को उच्च सुरक्षा वाले वाहन पंजीकरण प्लेट (High Security Registration Plate – HSRP) प्रदान करने के लिए आरटीओ कार्यालय कोरबा द्वारा 03 मई, 2025 को एक विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधाजनक तरीके से HSRP प्लेट उपलब्ध कराना था।

          विवेक सिन्हा परिवहन अधिकारी, कोरबा ने बताया कि यह पहल वाहनों की सुरक्षा एवं पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि HSRP प्लेट न केवल वाहन चोरी रोकने में सहायक है, बल्कि यह यातायात नियमों के अनुपालन को भी सुनिश्चित करती है। शिविर में जिला न्यायालय कोरबा के लगभग 70 कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया जिसमे मौके पर 50 वाहनों का मोबाईल नम्बर अपडेट किया शिविर के दौरान आरटीओ कर्मचारि विकास सिंह सहायक ग्रेड 2 राजगोपाल परिवहन सेवा केन्द्र द्वारा आवेदकों को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया गया। जिला न्यायालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए आरटीओ कोरबा के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ती है आरटीओ कोरबा भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आम नागरिकों को परिवहन सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके इस अवसर पर शरद पटेल प्रशासनिक अधिकारी डॉ विनोद भास्कर सिनियर कोर्ट मेनेजर अनिल पटेल न्यायालय उपाधीक्षक बाल कृष्णा पटेल सहायक प्रोग्रामर  निवास नगफसे सहा ग्रेड 2 उपस्थित थे।दिनेश कुमार टेंगवार अध्यक्ष कर्मचारी संघ की ओर से सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यापित किया गया।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article