featuredकोरबाछत्तीसगढ़

मच्छरों से निपटने सघन रूप से करायें दवाओं का छिड़काव, नालियों की हो सतह से सफाई, कचरे का शतप्रतिशत स्त्रोत पृथकीकरण सुनिश्चित कराएं – आयुक्त

चौदहवें दिवस आज वार्ड क्र. 20 एवं 30 में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव, दोनों वार्डो में हुए वृहद सफाई कार्य

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान में वार्डो में पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यो का किया निरीक्षण

कोरबा 18 मार्च 2026। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मच्छरों से निपटने हेतु सघन रूप से पर्याप्त मात्रा में दवाओं का छिड़काव करायें,वहीं नालियों के स्लेब हटाकर सतह से सफाई कार्य सुनिश्चित करें, जिन नालियों के स्लेब जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, वहाॅं पर नये स्लेब लगवायें। उन्होने कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ठ संग्रहण के दौरान कचरे का शतप्रतिशत स्त्रोत पृथकीकरण किया जाये यह सुनिश्चित करें, साथ ही स्थल पर पृथकीकरण किये गये कचरे के उचित संधारण हेतु निर्धारित कलर के थैले स्वच्छता दीदियों को उपलब्ध करायें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने पथर्रीपारा बस्ती में बड़ा नाला का निर्माण कराये जाने हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता का महा अभियान संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के चैदहवें दिन आज निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। चैदहवें दिन वार्ड क्र. 20 छ.ग.रा.वि. क्र. 02 एवं वार्ड क्र. 30 एसईसीएल कालोनी क्र. 02 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य व संपर्क सड़कों, नालियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर नाले एवं नालियों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सतह से सफाई, सड़क के किनारे जमी हुई धूल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग पाउण्डर का छिड़काव आदि के कार्य व्यापक पैमाने पर किये गये। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में पैदल भ्रमण करते साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होने वार्ड, बस्तियों में स्थित नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों आदि की सम्पूर्ण सफाई करने, सी.एण्ड डी.वेस्ट, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन न रखने, गंदगी करने व कचरा फैलाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मच्छरों से निपटने हेतु सघन रूप से पर्याप्त मात्रा में दवाओं का छिड़काव करायें,वहीं नालियों के स्लेब हटाकर सतह से सफाई कार्य सुनिश्चित करें, जिन नालियों के स्लेब जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, वहाॅं पर नये स्लेब लगवायें। उन्होने कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ठ संग्रहण के दौरान कचरे का शतप्रतिशत स्त्रोत पृथकीकरण किया जाये यह सुनिश्चित करें, साथ ही स्थल पर पृथकीकरण किये गये कचरे के उचित संधारण हेतु निर्धारित कलर के थैले स्वच्छता दीदियों को उपलब्ध करायें। उन्होने पथर्रीपारा बस्ती में बड़ा नाला निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। भ्रमण के दौरान वार्ड क्र. 20 के पार्षद चन्द्रलोक सिंह, वार्ड क्र. 30 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील गर्ग, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

दुकानों, ठेलों में डस्टबिन नहीं, व्यक्त की नाराजगी

स्वच्छता अभियान निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने पाया कि अनेक स्थानों पर दुकान व ठेला संचालकों द्वारा अपनी दुकानों में डस्टबिन नहीं रखें गये हैं तथा उनके द्वारा गुटका, पाउच, डिस्पोजल व अन्य अपशिष्ट दुकान के आसपास सड़क पर ही फेंका जा रहा है, जिस पर उन्होने गहरी नाराजगी जाहिर की तथा संबंधितों को कड़ी हिदायत दी कि वे शहर की स्वच्छता के साथ खिलवाड़ न करें, अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें व कचरे का डस्टबिन में ही डालें, अन्यथा उन पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।

घर-घर पहुंचे आयुक्त, स्वच्छता पर की लोगों से चर्चा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान वार्ड क्र. 20 छ.ग.रा.वि. क्र. 02 एवं वार्ड क्र. 30 एसईसीएल कालोनी क्र. 02 के आवासीय क्षेत्रों, बस्तियों में पैदल भ्रमण कर वहाॅं के रहवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क किया, उनसे निगम द्वारा नियमित रूप से कराये जा रहे डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व निगम के साफ-सफाई कार्यो की सघन रूप से जानकारी ली। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं पर उनसे चर्चा की, उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होने लोगों से पूछा कि उनकी गली व घर में कचरा लेने के लिये रिक्शा प्रतिदिन आता है या नहीं, उनके घरों में डस्टबिन है या नहीं तथा वार्ड, बस्तियों में नियमित सफाई के कार्य होते हैं या नहीं।

शहर की स्वच्छता में दें सहयोग

भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त वार्ड के रहवासियों के साथ ही समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर की स्वच्छता में व निगम के स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता व सहयोग दें।उन्होने कहा कि सड़क,नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

19 मार्च को इन वार्डो में अभियान

स्वच्छता महा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को वार्ड क्र. 45 परसाभांठा व वार्ड क्र. 48 हसदेव क्र. 01 के विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मुख्य व संपर्क सड़कों आदि में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की जाएगी तथा वृहद साफ-सफाई के कार्य किये जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button