छत्तीसगढ़

चोरी के मोटर साइकिल के साथ 2 चोरों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता

आरोपीयो के कब्जे से चोरी का एक मोटर सायकल एवम घटना में उपयोग एक मोटर साइकल बरामद

जांजगीर – चांपा। प्रार्थी अवनिंद्र दुबे निवासी पोस्ट आफिस रोड चंपा जो दिनांक 30.08.2024 के दोपहर करीब 02.00 बजे अपने घर के सामने मोटर सायकल हीरो स्पेलेडर आई स्मार्ट क्रमांक CG11-AG 4301 को खड़ा किया था। कुछ देर बाद देखा तो उक्त मोटर साइकिल नही था, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा चोरी गए मोटर साइकिल एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी, तथा जन सहयोग से चांपा शहर में लगाए सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की आरोपी 01. सतीश सिंह चौहान उर्फ छोटू  02. गौरीशंकर कश्यप उर्फ पिंटू निवासी मदनपुर थाना पामगढ द्वारा चोरी का मोटर सायकल रखा है की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया जाकर चोरी किये गये मोटर सायकल क्रमांक CG11AG 4301 को बरामद किया एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी  बरामद किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या, प्रधान आर. विरेंद्र कुमार टंडन, आर. वीरेश सिंह, नितिन द्ववेदी, प्रह्लाद दिनकर, सचिन एक्का का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button