featuredछत्तीसगढ़

31 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य लिपिक मनोरमा बोहिदार सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय रायगढ़ में भावभीनी विदाई

रायगढ़,01 मार्च 2026। पुलिस कार्यालय रायगढ़ में मुख्य लिपिक के पद पर पदस्थ  मनोरमा बोहिदार 31 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा पूर्ण करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मनोरमा बोहिदार ने वर्ष 1995 में लिपिक वर्ग सहायक उप निरीक्षक (एम) के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने पुलिस कार्यालय की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में कार्य करते हुए प्रशासनिक दक्षता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। वर्ष 2013 में उन्हें उप निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नति मिली, जिसके बाद उन्होंने 6वीं बटालियन में वर्ष 2018 तक सेवाएं दीं। इसके पश्चात वर्ष 2018 से वे पुनः पुलिस कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ रहीं और मुख्य लिपिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आवक-जावक शाखा, शिकायत शाखा, कंटीजेंसी, अवकाश शाखा और एसआरसी जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं का संचालन किया। उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और दक्षता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें प्रभारी मुख्य लिपिक का दायित्व भी सौंपा गया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को समय पर तैयार कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया, जिससे विभागीय कार्यों में सुगमता बनी रही और अधिकारीगण उनके कार्य से सदैव संतुष्ट रहे।

उनके मिलनसार और सहयोगात्मक स्वभाव के कारण उनके विदाई समारोह में पुलिस कार्यालय के अलावा एडीपीओ कार्यालय और 6वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सहकर्मियों ने कहा कि श्रीमती बोहिदार हमेशा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहीं और जरूरत पड़ने पर सहयोगियों को मार्गदर्शन देती थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने उन्हें सेवानिवृत्ति पर स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए विभाग को दी गई उनकी सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती बोहिदार ने भी अपने सेवा काल के दौरान अधिकारियों और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह, मुख्य लिपिक त्रिलोचन मालाकार, वरिष्ठ स्टेनो अशोक देवांगन सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button