Sunday, April 20, 2025

        पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त,7 दिन का राजकीय शोक

        Must read

          रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

          आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज
          पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक की सूचना छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।
          भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉ. मनमोहन सिंह जी का दुखद निधन दिनांक 26.12.2024 को नई दिल्ली में हो गया है। स्व. डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर राज्य शासन द्वारा दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
          अतएव राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन / सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित नहीं किया जाएगा

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article