featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण

वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं

सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

अंबिकापुर, 09 अप्रैल, 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित किसान समम्मेल में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दिए। इस दौरान 281 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत के 51 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास- भूमिपूजन किया, जिसमें 28 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 253 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन शामिल हैं।

ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों, ग्रामीणों व जिलेवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा आप सबने हम पर विश्वास जताया है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचें, योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिले।

दलहन-तिलहन, फल, सब्जियों की फसल लगाएं पानी का उपयोग कम करें
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि को भी होली पर्व के पहले एकमुश्त किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रुपए डालने का काम किया है, जो कि यहाँ के किसानों भी लाभ हुआ है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया वहीं किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। उन्होंने किसानों से कहा कि धान के अलावा दलहन-तिलहन, फल, सब्जियों की फसल भी लगाएं ताकि पानी का उपयोग कम हो।

वादा के साथ करते हैं जमीनी स्तर पर लागू
श्री साय ने कहा कि हम सिर्फ वादा नहीं करते बल्कि जमीनी स्तर पर लागू करते हैं श्री साय ने बताया कि मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद पहली केबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति दी और अब तक 8 लाख से अधिक आवास बन भी गए हैं, और लगातार हितग्राही गृह प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीएम जनमन के तहत 32 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है, वहीं धरती ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6600 गांवों में रहने वाले जनजाति भाई-बहनों के बुनियादी जरूरतो को पूरा करने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जन जातियों के स्वास्थ्य सुधार हेतु 57 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, स्टॉफ की सुविधा भी दी जा रही। प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वन्दन योजना के तहत अब तक 26वें किश्त दे चुके हैं, जिससे इन महिलाओं के जीवन आर्थिक रुप से सशक्त हुई है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नए सड़कों की स्वीकृति भी भारत सरकार से मिल चुकी है।

हरा सोना का बढ़ाया दाम
उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी अंचल में ‘हरा सोना’ के रूप में विख्यात तेंदूपत्ता की प्रति मानक बोरा 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये का पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जिससे 12 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही चरण पादुका भी दिए जा रहे हैं।

दहशत से मिली मुक्ति, विकास का नया अध्याय हुआ शुरु
उन्होंने कहा बस्तर में 40 बरसो से नक्सलियों के दहशत के साए में हमारे आदिवासी भाई-बहन गुजर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री व गृहमंत्री तथा जवानों की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत 31 मार्च को पूरे प्रदेश से खासकर बस्तर नक्सलमुक्त हो गया।

लुंड्रा का बताया रोचक किस्सा
उन्होंने रोचक क़िस्सा बताते हुए कहा कि विगत 12-13 वर्षों के बाद बतौर मुख्यमंत्री के रूप में लुंड्रा आया हूँ, इसके पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आए थे हुए। उन्होंने बताया कि लुंड्रा अंचल से आत्मीय सम्बन्ध रहा है, शादी के बाद उनके ससुर इसी क्षेत्र में पदस्थ होने की वजह से यहाँ आना-जाना होता था।

सांसद, विधायक के आग्रह का किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज तथा विधायक प्रबोध मिंज की मांग को स्वीकार करते हुए लुंड्रा के लिए चार घोषणाएं भी की, जिनमें लुंड्रा में स्टेडियम निर्माण, सन्ना- जशपुर- धौरपुर-सरगुजा मार्ग को बनारस तक जोड़ने की बात कही। उन्होंने लुंड्रा में कॄषि उप मंडी तथा विश्राम भवन निर्माण करने की घोषणा भी की।

प्रमुख लोकार्पण कार्य
साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन संभाग क्रमांक 1 के 1207.02 लाख रूपये की लागत के 04 कार्य विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम डुमकी मछली नदी में एनीकट एवं काजवे निर्माण हेतु 462 लाख रूपये, ग्राम असकला गागर नदी में एनीकट एवं काजवे निर्माण हेतु 367.76 लाख रूपये, लमगांव स्टॉपडेम कम काजवे का निर्माण कार्य 190.39 लाख रूपये, ग्राम बटवाही करील धोवा नाला में एनीकट निर्माण कार्य हेतु 186.87 लाख रूपये, मैनपाट में महतारी सदन भवन निर्माण नर्मदापुर हेतु 24.70 लाख रूपये। इस तरह 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

प्रमुख शिलान्यास व भूमिपूजन कार्य
मुख्यमंत्री श्री साय ने करीब 254 करोड़ रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में लो.नि.वि.(भ/स) संभाग के 16641.99 लाख रुपए की लागत के 7 कार्य शामिल हैं। विकासखण्ड बतौली में बतौली बाजार रोड से खड़धवां पंचायत भवन तक सड़क निर्माण लम्बाई 2.50 कि.मी. (वास्तविक लंबाई 3.25 कि.मी.) (कार्य वर्ष 2024-25) कुल लागत राशि 405.81 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों भूमिपूजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विकासखण्ड अम्बिकापुर के लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग में फोरलेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य लम्बाई 5 कि.मी. (वास्तविक लंबाई 6.38 कि.मी.) (कार्य वर्ष 2025-26) कुल लागत राशि 6909.62 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरगुजा में संभाग स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण कार्य कुल लागत राशि 1461.98 लाख रुपए, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर का कार्य कुल लागत राशि 4209.64 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विद्युत विभाग अंतर्गत 6587.00 लाख रुपए की लागत के कुल 8 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी, दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसन्त, एसएसपी राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में किसान व जिलेवासी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button