कोरबाछत्तीसगढ़

चिरायु टीम द्वारा स्कूल आंगनबाड़ी का विजिट कर बच्चों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण

19 से 21 सितंबर तक चिरायु टीम विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में देंगे अपनी सेवाएं

अभिभावकों से अपने बच्चों को 05 व 07 सितंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी भेजने का किया गया आग्रह

कोरबा 19 सितम्बर 2024। चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिन्द, कटे-फटे होठ, टेढ़े-मेड़े हाथ पैर सहित 44 गंभीर बिमारियों के इलाज शासन द्वारा कराया जाता है। कोरबा जिले में चिरायु की 12 टीमें कार्य कर रही है। जिनके द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूल में जाकर अध्ययनरत बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है एवं गंभीर बिमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिग कर शासन को रिपोर्ट भेजते है। समय रहते उपचार से मरीज की स्थिती और अधिक नहीं बिगड़ती और साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इलाज और जॉंच में अधिक व्यय नहीं करना पड़ता है। कलेक्टर अजीत वसंत एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने उपरोक्त बीमारियो से ग्रसित बच्चों के अभिभावकों से अपील किए है कि वे अपने बच्चों को दिनांक 19 से 21 सितंबर 2024 तक स्कूल एवं ऑंगबाड़ी केन्द्र अवश्य भेजें जिससे उनकी जाँच की जा सके। विकासखण्ड कटघोरा में निर्धारित चिरायु की पहली टीम द्वारा 19 सितंबर को प्राथमिक ष्शाला कुम्गरी, सेमिपाली, भाटापारा, प्राथमिक शाला मोहरियामुड़ा, बुंदेली, चाकाबुड़ा, दुल्हिकछार, 20 सितंबर को सुमेधा, 21 सितंबर को केंदईखार, आगारखार, भेलवाटार, रंजना में, कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत चिरायु की टीम द्वारा 19 सितंबर को चाकामार, चचिया, रामपुर, 20 सितंबर को गेरवानी, नवापारा, चचिया, तुलसीनगर, 21 सितंबर को करूमौहा, सर्वमंगलापारा में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह करतला ब्लॉक में 19 सितंबर को पुरेना, सीधापाठ, 20 सितंबर को ठिठोली, भैंसामुड़ा, 21 सितंबर को दादरकला, टोन्डा, पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत 20 सितंबर को सेन्हा, पनरामा, जूनापारा, केतमा, लैंगी, 21 सितंबर को कोदवारिया, बघनाखापारा, बेल्हिया, धाजक, बोटोपाल, सागबड़ी, लैंगी, पाली ब्लॉक अंतर्गत 19 सितंबर प्राथमिक शाला तालाबपारा, भेवाडोंगरी, फुलवारीपारा, 20 सितंबर को लैनपारा, सरगबुंदिया, शिवपुर, बोडालपारा, 21 सितंबर को पोड़ी, चोढ़ा, बैगाधनुआर पारा, चोढ़ा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में शिविर लगाया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button