
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मिलन सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 05.04.2026 को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिला कि लखोली बायपास ओव्हर ब्रीज के नीचे कृष्णा शर्मा नामक व्यक्ति किसी घटना को अंजांम देने की नियत से धारदार रखा है। कि सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता कृष्णा शर्मा पिता दीपक शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन संतोषी नगर मुरूम खदान बायपास ब्रीज के पास लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया। तलाशी लेने पर एक नग लोहे का धारदार चाकुनूमा कत्ता बरामद हुआ। जिसे वजह सबूत में जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से अप.क्र. 194/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आगे भी चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मिलन सिंह, सउनि. इसराफिल खान, प्र.आर. अरूण कौमार्य, आरक्षक अविरल भगत, देवेन्द्र एवं प्रकाश कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।



