कोरबाछत्तीसगढ़

सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरोह को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपीगण एक संगठित गिरोह बनाकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना

आरोपीगण

01. सुजल जांगड़े पिता देवेंद्र कुमार जांगड़े उम्र 18 वर्ष पता-तुलसी नगर गेरवाघाट,

02. आशु चोटेल उर्फ घोड़ा पिता कुंजीलाल उम्र 19 वर्ष पता-खपरामट्ठा

03. शनि सिंह पिता राजू सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष पता-दादरखुर्द

04. अविनाश प्रासद पिता प्रेम कुमार कुम्हार उम्र 23 साल पता-गेरवाघाट कोरबा

05. प्रदीप कुमार श्रीवास पिता कृष्णा लाल श्रीवास उम्र 23 वर्ष पता-आईटीआई चौक रामपुर थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा

आरोपियों के कब्जे से एक आर्टिका कार, चांदी का पायल, हीरो स्प्लेंडर मो.सा. एक ग्रे रंग का मो.सा., एक स्कूटी को किया बरामद

थाना सिविल लाईन रामपुर के अपराध कमांक 334/25 धारा 331(4), 305 (ए), 111, 3(5) बीएनएस

चौकी मानिकपुर के अप.क. 335/25 धारा 331(4), 3(5) बीएनएस

चौकी सीएसईबी के अप.क. 38/25 धारा 303 (2) बीएनएस

चौकी सीएसईबी के अप.क. 268/25 धारा 303 (2) बीएनएस


कोरबा। प्रार्थी राजेश कुमार कंवर पिता तीरथ राम कंवर पता-सोहागपुर के जीजा मनोज पैकरा के मकान प्लाट नंबर-269/10 शिवाजी नगर कोरबा में है दिनांक 04-05.06.2025 की दरमियानी रात में कोई अज्ञात चोर मकान के ताला को तोड़कर घर के अंदर घुसकर आर्टिका कार कमांक सीजी 18 जे 3707 और स्कूटी टीवीएस कमांक सीजी 12 बीक्यू 2460 की चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाईन रामपुर एवं सायबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम बनाया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा घटना स्थल से आरोपियों के भागने के जगहों तक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। मुखबीर लगाया गया, सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान हेतु मुखबीरों के पास भेजा गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दादरखुर्द में गेरवाघाट के कुछ लड़के हाउसिंग बोर्ड के मकान में आकर खाना पीना करते हैं, पैसा खर्च कर रहे हैं; इस सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही आशु चोटेल, अविनाश, सुजल जांगड़े, शनि सिंह उर्फ डाकू को पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। हिकमत अमली से संदेहियों से पूछताछ किया गया। जो घटना दिनांक को शिवाजी नगर के सूने मकान से आर्टिका कार, स्कूटी को चोरी करना बताया। पकड़े गए आरोपी आशु चोटेल ने मानिकपुर क्षेत्र से बिरसामुंडा के सूने मकान से सोने चांदी व पैसों की चोरी करना कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों से एक नग आर्टिका कार, एक नग स्कूटी तथा दो मोटर सायकल, चांदी का पायल, नगद रकम बरामद किया गया है। थाना मानिकपुर क्षेत्र के अपराध आशु चोटेल ने सोने चांदी के आभूषण को जुनैद खान कांशीनगर को देना बताया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि प्रदीप कुमार श्रीवास पता-आईटीआई रामपुर के द्वारा दादर में एलआईजी-135 को किराये में लेकर आरोपियों को साथ में रखता था और आरोपियों के द्वारा चोरी गए संपत्तियों को खपाने का काम करता था। प्रदीप श्रीवास लगातार सूने मकानों की रेकी कर जगह चिन्हित कर चोरी करवाने का काम करता था और रकम प्राप्त करता था, प्रदीप श्रीवास एवं अन्य आरोपी सभी मिलकर संगठित गिरोह बनाकर संपत्ति संबंधी अपराध की घटना को अंजाम देते थे।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि घनश्याम राजपूत, सउनि विमलेश उरांव, सउनि दुर्गेश राठौर, आर. योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, धर्मेंद्र यादव, बसंत पटेल, शैलेंद्र सिदार, ज्योति टोप्पो, मआर रजनी कंवर, रेहाना फतिमा एवं सायबर सेल से प्रआर गुनाराम, आर. सुशील यादव, रवि चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button