Friday, October 18, 2024

      भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

      Must read

      जांजगीर-चांपा 18 जुलाई 2024 / कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जानी है। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित दावा आपत्ति 25 जुलाई 2024 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।

      जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व. माधुरीलता तिवारी व्याख्याता,शा.उ.मा.वि. शिवरीनारायण के पुत्र चन्द्रकांत तिवारी, स्व. विमल कुमार साव शिक्षक (एल.बी.). शा.पू.मा.वि. सांकर के पुत्र वर्धन साव, स्व. प्रमोद सिंह गोड, प्रधान पाठक शा.न.प्रा.शा. इंदिराआवास बम्हनीडीह के पुत्र रविकांत सिंह, स्व.पवन कुमार जैन, प्रधान पाठक शा.पू.मा.वि. सोंठी के पुत्र पारस जैन एवं स्व. मनबोधी लाल देवांगन व्याख्याता, शा. हाईस्कूल तुस्ना के पुत्र रेखराज देवांगन की अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 25 जुलाई 2024 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article