Sunday, June 8, 2025

        भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

        Must read

          जांजगीर-चांपा, 11 अगस्त 2023।कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जानी है। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित दावा आपत्ति 17 अगस्त 2023 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।

          जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. विजयपाल कश्यप, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शा. छुईहापारा पोड़ीकला के पुत्र जागेश्वर और स्व. श्यामलाल साहू, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. पेण्ड्री (नवागढ़) के पुत्र मधुसुदन साहू का अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 17 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article