Thursday, June 19, 2025

            राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

            Must read

              जांजगीर-चांपा 29 अप्रैल 2025 / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवर्गों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें 09 संवर्ग के 10 संविदा पदों  हेतु कौशल परीक्षा / साक्षात्कार का आयोजन शासकीय नर्सिंग कालेज एवं जिला चिकित्सालय  में किया गया था। जिसमें उपस्थित अभ्यार्थियो का शैक्षणिक योग्यता के अंक तथा अनुभव अंक की मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा, साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार की गई जानकारी की सूची जारी किया गया है।  जिसे जिले के वेबसाइट  https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर चांपा के  नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है। उक्त जानकारी में शामिल किसी भी अभ्यार्थी को आपत्ति होने पर दावा आपत्ति लिखित में  5 मई 2025 तक कार्यालयीन दिवस में समय सायं 05 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते है तथा अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

                    More articles

                    - Advertisement -

                            Latest article