Wednesday, July 23, 2025

          आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 21 अगस्त तक दावा आपत्ति आमंत्रित

          Must read

            जांजगीर-चांपा 10 अगस्त 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवई के केन्द्र क्रमांक सेवई डीहपारा एवं बनारी के केन्द्र क्रमांक बनारी सबरिया डेरा मे आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया जा रहा है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावापत्ति करने हेतु 21 अगस्त 2024 कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे स्वयं उपस्थित होकर दावापत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृबाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article