छत्तीसगढ़

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

जांजगीर-चांपा 19 सितम्बर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल रावटे के द्वारा साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया है। इस दौरान उप संचालक पंचायत  अभिमन्यु साहू सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा परिसर के साफ सफाई की गई। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर के अंदर, सड़क किनारे, नाली आदि के आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास के माध्यम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता का संदेश दिया है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए। इसके अलावा पयर्टन एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान के माध्यम से  ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है ।  इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    एक पेड़ मां के नाम

महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत में पोधे रोपकर स्वच्छता की शपथ ली। इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश भी ग्रामीण को दिया गया। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता श्रमदान करते हुए गांव में अभियान चलाया गया। इस श्रमदान में उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन क्लस्टर कोर्डिनेटर, मनरेगा अधिकारी कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

शासकीय कार्यालयों में श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम आज सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सहयक संचालक मछली कार्यालय, उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाए कार्यालय, सहायक संचालक उद्यान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जाँजगीर, तहसील कार्यालय चांपा सहित सभी शासकीय कार्यालयों के के समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर कार्यालय की सफाई की गई

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button