कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत बसंत ने कलेक्ट्रेट में शेष 12 बचे पार्षदों को दिलाई शपथ

कोरबा 07 मार्च 2025। नगर पालिक निगम कोरबा के शेष 12 नवनिर्वाचित पार्षद जिन्होने 03 मार्च को शपथ ग्रहण नहीं की थी, उन सभी ने आज शपथ ग्रहण की। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इन सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई, इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे।
यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों द्वारा विगत 03 मार्च को सीएसईबी ग्राउण्ड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की गई थी, किन्तु 12 पार्षदों ने उस दिन शपथ ग्रहण नहीं की थी। इन सभी शेष 12 पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय में शपथ ग्रहण की, शपथ ग्रहण के अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, सपना चौहान, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

   आज इन पार्षदों ने की शपथ ग्रहण

आज जिन नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की, उनमें मुकेश राठौर, रवि सिंह चंदेल, प्रेमलता बंजारे, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, डॉ.गोपाल, नारायण कुर्रे, कृपाराम साहू, बद्रीकिरण,  गीता गभेल, अयोध्याबाई कंवर शामिल हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button