featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड लुण्ड्रा का किया दौरा

विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस व्यवस्था सहित निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण कर सही फसल दर्ज करने दिए निर्देश

अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के साथ विकासखण्ड लुण्ड्रा का दौरा किया। उन्होंने यहां विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस व्यवस्था सहित निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षा की गुणवत्ता का किया अवलोकन

इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
हाई स्कूल बबौली के निरीक्षण में उन्होंने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा मेहनत कर सफलता हासिल करने प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य को बच्चों में प्रतिदिन समाचार पढ़ने की आदत विकसित करने कहा। प्राथमिक शाला बबौली के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा रसोई में गैस की व्यवस्था हेतु बीईओ व प्रधान पाठक को निर्देशित किया। वहीं माध्यमिक शाला उरांव पारा बबौली के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधान पाठक एवं बीईओ को सभी बच्चों पाठ्य पुस्तक वितरण करने कह। इस दौरान उन्होंने पठन कौशल एवं समझने की क्षमता की जानकारी ली तथा अंग्रेजी के शिक्षक से बच्चों को अंग्रेजी अध्यापन के साथ उसका हिन्दी में अर्थ समझाने कहा। इसी कड़ी में उन्होंने माध्यमिक शाला अमड़ी में भी शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, उपस्थिति एवं केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र अमड़ी खास पारा का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी का संचालन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी से दर्ज संख्या, गर्भवती एवं कुपोषित बच्चों हेतु सुपोषण अभियान के तहत मिलने वाले मिलेट बार की जानकारी ली। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केन्द्र उरांव पारा अमड़ी में बच्चों के उपस्थिति एवं भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में पोषण आहार, साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण, सही फसल दर्ज करने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने निरीक्षण के दौरान बबौली में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेयर के द्वारा किए गए सर्वे का अवलोकन किया एवं पड़ती भूमि के गिरदावरी में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी को सर्वेयर के द्वारा किए जा रहे सर्वे को जांच उपरांत ही अप्रूवल करने कहा। उन्होंने कुल खसरे ,अब तक सर्वे पूर्ण खसरे की जानकारी लेते हुए समय सीमा में गिरदावरी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेयर को सही फसल का सर्वे करने कहा।

पीडीएस भवन अमड़ी का किया निरीक्षण, वितरण व्यवस्था का लिया जायजा
कलेक्टर ने पीडीएस भवन अमड़ी का निरीक्षण कर राशन की आवक एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पीडीएस विक्रेता से चावल की गुणवत्ता, मात्रा तथा हितग्राहियों को किए जा रहे वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन मालवाहक के चालक को निर्देशित किया कि राशन परिवहन करने वाले वाहन के सामने फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पीडीएस विक्रेता को राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

इस दौरान कलेक्टर ने विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन किया तथा आवासों को आगामी 1.5 महिने में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क बबौली से बिल्हमा का निरीक्षण किया तथा उप-उभियंता से गुणवता पूर्वक निर्माण समय- सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन ग्राम पंचायत बबौली का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button