Thursday, July 24, 2025

          कलेक्टर आकाश छिकारा ने 2 सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को नीम के पौधे एवं साल से किया सम्मानित

          Must read

            सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को जारी किया गया पीपीओ-जीपीओ

            जांजगीर-चांपा 3 अक्टूबर 2024।कलेक्टर आकाश छिकारा के  निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा माह सितम्बर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 10 प्रकरण तैयार कर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 03 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।प्रकरण स्वीकृत होने पर सनत कुमार रजक और गुरूनारायण रायसागर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह सहित 02 सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर  आकाश छिकारा द्वारा नीम के पौधे एव साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही प्रदाय किये गये पौधे की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, कमल कुर्रे, सहायक ग्रेड-01,महेन्द्र पाठक, रामगोपाल यादव सभी कोषालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article