Thursday, July 24, 2025

          कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक में विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

          Must read

            मतदान केन्द्रों में मतदान की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

            सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

            जांजगीर-चांपा 17 नवम्बर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रो का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जांजगीर, नैला, बनारी, अकलतरा, कोटमीसोनार के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि मतदाता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदाता सहज एवं स्वस्फूर्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article