छत्तीसगढ़

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा बने गरियाबंद एसडीएम,पंकज डाहिरे होंगे मैनपुर एसडीएम,विशाल महाराणा छुरा एवं राजिम एसडीएम, तुलसीराम मरकाम देवभोग एसडीएम बनाए गए

गरियाबंद 9 अगस्त 2024/ कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ लिपिक शाखा एवं खनिज शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे को मैनपुर एसडीएम बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर विशाल महाराणा छुरा एवं राजिम एसडीएम होंगे। डिप्टी कलेक्टर  तुलसीराम मरकाम को देवभोग एसडीएम बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक को भू अभिलेख, नजूल परिवर्तित भूमि शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अधीक्षक / सहायक अधीक्षक (राजस्व/सामान्य/कार्यपालिक), जिला कार्यालय के जनसूचना अधिकारी, लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा प्रश्न, मुख्यमंत्री सचिवालय- जनचौपाल, कलेक्टर जनचौपाल, आनलाईन, पीजीएन, सीपीग्राम, पी.ए.सी.एल., आनलाईन जनशिकायत शाखा, नापतौल, राजीव गांधी आश्रय योजना, पीएचई जल जीवन मिशन, छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम अंतर्गत निवेषकों को राशि वापसी संबंधी नस्ती का प्रस्तुतीकरण,क्रेडा, स्वास्थ्य/आयुर्वेद/जीवन दीप समिति/ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, अधोसंरचना एवं पर्यावरण विकास निधि के प्रभारी अधिकारी होंगी। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो उप संचालक जिला पंचायत होंगी। साथ ही प्रभारी जिला खेल अधिकारी होंगी।
लिंक अधिकारी – कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार कलेक्टर के अवकाश अवधि में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव कलेक्टर गरियाबंद के प्रभार में होंगी।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी  अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी  नवीन भगत संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत संयुक्त कलेक्टर की लिंक अधिकारी अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर होंगी। अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी होंगे। डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी की लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो होंगी। अंजली खलखो डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी रामसिंह सोरी डिप्टी कलेक्टर होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button