Wednesday, July 23, 2025

          कलेक्टर ने आयुर्वेद तथा होम्योपैथी डाक्टरों की ली संयुक्त समीक्षा बैठक

          Must read

            मनेंद्रगढ़/23 मार्च 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने शुक्रवार को जिले के समस्त आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें कोरिया जिले के आयुर्वेद डाॅ. ए.एन. सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभागवार सेटअप की जानकारी प्रस्तुत करने कहा जिसमें सेटअप अनुसार कितने पद भरे है तथा कितने पद खाली है, की एक संकलित जानकारी देने के निर्देश दिये। जिले में जहां पर भी केन्द्र है उनकी आधारभूत संरचना की जानकारी भी साथ दे। इसके अलावा जहा पर भी केंद्र चल रहे है। वहा पर भवन है तो उसकी स्थिति क्या है, कमरे कितने है इसके साथ ही स्टाफ की क्या स्थिति है। उन्होंने समस्त डॉक्टरों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने दो या तीन माह में एक बार समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये।

            इस दौरान डॉ. ए.एन.सिंह, डाॅ. पूर्णिमा सिंह, डाॅ. शम्भू प्रसाद केसरवानी, डाॅ. संदीप सिंह चंदेल, डाॅ. स्नेह लता सोनकर, डाॅ. ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, डाॅ. भुपाल प्रसाद, डाॅ. रितेश कौशले, डाॅ. गितेश कुमार, डाॅ. अवनीन्द्र त्रिगुणायत, डाॅ. शिवपाल सिंह, डाॅ. यशपाल सिंह, डाॅ. राजेश सिंह यादव, डॉ. अरविन्द कुमार पटेल, डाॅ. राम किशोर शर्मा, डॉ. विशाल कुमार अहिरवार, डाॅ. अर्चना वर्मा, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डाॅ. राजकुमार साकेत, डाॅ. प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article