छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

आवास प्लस 2.0 के विशेष पखवाड़ा के तहत सभी छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ  – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2025/  कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और इसके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देशित किया कि 5 मई से प्रारंभ हो रहे समाधान शिविर के पूर्व सभी आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 नाम जोड़ने का विशेष पखवाड़ा के तहत सभी छूटे हुए पात्र हितग्राहियों लाभ मिले। कलेक्टर ने जिले में मोर दुवार साय सरकार महाभियान के आयोजन के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ग्राम पंचायत वार 7 से 21 अप्रैल तक आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवेदनों का निराकरण करने कहा। कलेक्टर श्री छिकारा ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पोर्टल में प्रदेश में जिले की रैंकिंग की समीक्षा की एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुपोषण पखवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियों की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन एंट्री करने कहा। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवैध रेत खनन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने डीईओ व बीईओ सहित समग्र शिक्षा के अधिकारियों को छात्रों के अपार आईडी में बनाने में प्रगति लाने कहा। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में डायवर्सन, नक्शा बटांकन, विवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल शक्ति अभियान, मनरेगा, जल जीवन मिशन के कार्य, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button