featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 6 अप्रैल 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थिति और कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी एप में सभी आवश्यक जानकारी एवं कार्यों को 8 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाने के पूर्व पात्र हितग्राहियों के सभी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रत्येक पीडीएस दुकानों में प्रतिमाह चावल उत्सव मनाने कहा एवं चावल उत्सव के दौरान अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांजगीर- अकलतरा एवं अन्य व्यस्ततम मार्ग पर सड़क पर विचरण कर रहे मवेशियों को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने जिले में जल संरक्षण एवं संचय के कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मद्देनज़र जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्भरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से अधिकाधिक जल संरचना से जुड़े कार्य जैसे तालाब गहरीकरण, कुआं निर्माण, आजीविका डबरी, सोख्ता गड्ढे को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत कराया जाए और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागों को ई-अटेंडेंस एवं ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करें तथा ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का संचालन करें।
कलेक्टर ने जिले में गर्मी में पेयजल की नियमित आपूर्ति और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्थिति में वितरण में कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने लक्ष्य अनुरूप पात्र हितग्राहियों को रामलला दर्शन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभिन्न विभागों एवं योजनाओं अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button