Monday, October 20, 2025

            कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र पेंड्री का किया निरीक्षण

            Must read

              धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से कलेक्टर ने धान बोनस राशि की ली जानकारी

              जांजगीर-चांपा 13 जनवरी 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत पेंड्री के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने समितियों में किसानों के धान को तौलते समय तौल का पूरा ध्यान रखने और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदने के निर्देश दिए।

              कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और प्रतिदिन किसानों, समिति के सदस्यों से चर्चा करने कहा। उन्होंने प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article