छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया अमरताल धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं के संबंध में नाराजगी व्यक्त की, व्यवस्थाएँ तत्काल दुरुस्त करने दिए सख्त निर्देश

पकरिया झू, भदरा खरीदी केन्द्र में किसानों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में किसानों से सीधे संवाद, अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए

समिति प्रबंधकों को शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अमरताल धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहाँ धान का उठाव की धीमी प्रगति पर एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध पर उन्होंने समिति प्रबंधक के प्रति नाराजगी व्यक्त की एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही धान उठाव समय-सीमा में उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान मिलर्स से चर्चा की। संग्रहण केन्द्र के मजदूरों के भुगतान समय पर करने कहा। इसके साथ उन्होंने पकरिया झूलन और भदरा धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में आद्रता मापी मशीन और तौल उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की तथा किसानों से चर्चा कर उनकी एग्रीस्टैक पंजीयन में आ रही समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर तत्काल निराकण करने दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाइवे से केंद्र तक पहुँचने वाले मार्ग पर संकेतक बोर्ड और स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए।
उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण में समिति प्रबंधकों को तौल और खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जानकारी किसानों को तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की देरी या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रकबा समर्पण का कार्य शीघ्रता एवं निरंतर करें। धान उपार्जन के पश्चात शेष रकबे को कृषक से सहमति पत्र लेकर रकबा समर्पण करें। उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी किया जा रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्रों में धान का सुरक्षित स्टेकिंग सुनिश्चित किया जाए और किसानों के लिए पीने का पानी, शेड, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि एग्रीस्टैक पंजीयन एंट्री के संबंध में समस्या बतायी। जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी कौशल साहू, डीएमओ, समिति प्रबंधक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button