featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का किया निरीक्षण

मरीजों की सुविधाओं, ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक

जांजगीर-चांपा, 10 मार्च 2026/ कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, ओटी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली एवं उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर उपचार एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते हुए आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अपने दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वहन करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को आवश्यक दवाइयों एवं अन्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button