featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को नये साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जिले को मिल रहे निरंतर उपलब्धियों का श्रेय अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम, लगन एवं कार्य के प्रति समर्पण का नतीजा


बालोद, 01 जनवरी 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने नये वर्ष के पहले दिन आज 01 जनवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सद्भावना बैठक आयोजित कर उन्हें नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिलेवासियों सहित जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों के यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बालोद जिले के कलेक्टर के रूप में उनके पद्स्थापना के दौरान से ही हमारा जिला विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उलपब्धि हासिल कर निरंतर नित नये ऊँचाईयों को स्पर्श कर रहा है। उन्होंने इसका श्रेय संपूर्ण जिले वासियों के सक्रिय सहभागिता के साथ-साथ जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम, लगन एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण को दिया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय सिंह कंवर, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हम सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ प्रत्येक व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र एवं सामाजिक दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन तथा अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना आत्म संतुष्टि एवं प्रसन्नचित हुए बिना अपने कार्य में शत प्रतिशत परिणाम हासिल नही कर सकते। इसलिए हम सभी को सदैव प्रसन्नचित रहकर अपने घर परिवार को भी सदैव प्रसन्नचित रखने का प्रयास करना चाहिए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि मुझे गर्व है कि जिला कलेटक्टर के रूप में बालोद जिले में मेरी पहली पदस्थापना हुई है। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले में ऊर्जावान एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों की बेहतरीन टीम तथा जिले की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, निष्ठा एवं लगन के फलस्वरूप ही जिले को विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उपलब्धियां हासिल हो रही है। इस अवसर पर कलेटक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी- कर्मचारियों को नशापान से दूर रहने तथा अपने कार्य स्थल एवं घर परिवार को भी स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने की संकल्प लेने को कहा। कलेक्टर ने नव वर्ष की पावन बेला पर ईश्वर से यह कामना की संपूर्ण जिलेवासियों के साथ-साथ जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बीच प्रेम,सद्भावना, आपसी भाईचारा सदैव बना रहे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी अधिकारी-कर्मचारियों की यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। श्री कौशिक ने आशा व्यक्त किया कि हमारा बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में आम जनता के हित में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रत्येक क्षेत्रों में सिरमौर बनेगा। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने सुमधुर कविता पाठ कर संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। अपर कलेक्टर  अजय किशोर लकरा ने कहा कि नये वर्ष का पावन बेला हम सभी के जीवन में ढेर सारे खुशियों के सौगात लाने के साथ-साथ हमारे जिले तथा राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण के लिए भी हम सभी का मार्गप्रशस्त करे। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कमियों को दूर कर अपने आचार-विचार, व्यक्तित्व तथा अपने कार्यों एवं दायित्वों को भी बेहतर एवं उत्कृष्ट बनाने की दिशा में संकल्प लेकर कार्य करने को कहा। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नव वर्ष के पावन बेला पर अपना अनुभव साझा किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button