Tuesday, July 22, 2025

          कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के लिए सहायता राशि की स्वीकृत

          Must read

            गरियाबंद 10 फरवरी 2024/कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजन को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम केंवटीझर निवासी 58 वर्षीय गंगाराम की 21 जनवरी 2023 को कुंआ में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी लक्षन्तिनबाई को 4 लाख रूपये एवं ग्राम लोहझर निवासी 75 वर्षीय मंगलूराम की 15 अक्टूबर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नी सुखबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article