
बालोद, 30 मार्च 2026। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत श्री ईश्वर साहू के उत्तराधिकारी सुशीला बाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 17 जून 2025 को ग्राम जेवरतला के वितरण केंद्र पलारी में विद्युत दुर्घटना में ईश्वर साहू की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गहरा खेद व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार और विद्युत वितरण कंपनी के नियमों के तहत, मृतक के उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवतरला के मृतक ईश्वर साहू की उत्तराधिकारी उनकी माता सुशीला बाई को 04 लाख रूपये, चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।



