featuredकोरबाछत्तीसगढ़

आयुक्त आशुतोष पांडेय पहुंचे वार्ड 54,स्वच्छता का लिया जायजा

वार्ड की स्वच्छता में सहयोग देने की अपील साथ ही अतिक्रमणकारियों को दी हिदायत

कोरबा 12 मार्च 2026। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में लगातार स्वच्छता महाअभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दर्री जोन के वार्ड क्र. 54 जमनीपाली स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। निगम आयुक्त के साथ निगम के अपर आयुक्त,जोन प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी,वार्ड पार्षद सहित स्वच्छता दीदियों ने इन वार्डो में पहुंचे तथा गली-गली का भ्रमण कर वृहद पैमाने पर किये जा रहे साफ-सफाई कार्यों का सघन निरीक्षण किया।

आयुक्त ने बस्ती की गलियों, नालियों आदि की सम्पूर्ण सफाई किये जाने तथा स्वच्छता कार्य के दौरान उत्सर्जित अपशिष्ट का स्थल से तुरंत उठाव व परिवहन करने निर्देशित किया।

वार्ड की स्वच्छता में सहयोग देने की अपील साथ ही अतिक्रमणकारियों को दी हिदायत

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड के रहवासियों के साथ ही समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे वार्ड की स्वच्छता में व निगम के स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता व सहयोग देने कहा । उन्होने कहा कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने वार्ड की स्वच्छता को लेकर वार्ड वासियों सराहना की साथ ही नाली को अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी कि नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा सर्वे उपरांत अतिक्रमण हटाया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इस दौरान आयुक्त श्री पांडेय ने वार्ड वासियों से अपील की कि वें निगम टैक्स को समय पर जमा करें ताकि वार्ड की विकास और सुचारू ढंग से किया जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button