Friday, September 20, 2024

        शोक : भाजपा नेता विकास महतो को मातृशोक

        Must read

        कोरबा। कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्व.डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, दंत रोग चिकित्सक डॉ. विवेक रंजन महतो की माता कौशल्या देवी महतो का आकस्मिक निधन हो गया। 73 वर्षीय कौशल्या देवी का हैदराबाद में इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
        स्व. कौशल्या देवी महतो का जीवन समाजसेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार सहित उनके शुभचिंतकों व नगरजनों सहित गृहग्राम वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका पार्थिव देह हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है।

        उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 10.09.2024 समय प्रातः 10.00 बजे कोरबा  मोती सागर पारा के मुक्तिधाम में किया जाएगा ।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article