कोरबाछत्तीसगढ़

कांग्रेस ने कोरबा को बनाया लूट का बसेरा- डॉ.सरोज पांडेय

कोरबा।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य तथा कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने कोरबा सांसद के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बघेल सरकार ने कोरबा को भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी व लूट का बसेरा बनाया है जिससे गरीबों के सड़क, पानी, विद्यालय जैसे मूलभूत सुविधाए से जनता को वंचित रखा गया की अरबों राशि भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई।कोरबा में छापामारी के दौरान जांच एजेंसी ने खुलासा किया है जबकि कोरबा सांसद भूपेश सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों का जमकर समर्थन किया तथा कोरबा को लूट का बसेरा बनाने में उनका भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है क्योंकि सांसद ने भ्रष्टाचार पर मुक दर्शक बनी रही इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता इस बार कांग्रेस सांसद को सबक सिखाएगी।

डॉ सरोज पांडे द्वारा सघन बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान लगातार भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोरबा की उपेक्षा की शिकायत मिल रही है मूलभूत समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र द्वारा गरीबों के हित में जारी योजनाओं को भूपेश सरकार व कोरबा के कांग्रेस सांसद ने रोककर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
पिछले 20 वर्षों में सांसद दंपति ने कोरबा से अरबों राजस्व प्राप्ति के बावजूद पिछड़े जिलों की पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर कांग्रेस को सबक सिखाएगीl

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button