Friday, October 18, 2024

      स्व.गहरवार को निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

      Must read

      कोरबा 30 मई 2024 ।विघटित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्व.अमरजीत सिंह गहरवार को आज निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी सेवाओं को याद किया गया। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की उपस्थिति में निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण किया तथा स्व.गहरवार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना ईश्वर से की। इस मौके पर निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त द्वय बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, लीलाधर पटेल, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, उत्तम साहू, सरस देवांगन, हेमंत गभेल, दिवाकांत जायसवाल, सुभाषिनी आशावान, शांतिलाल सोनी, आनंद दुबे, कपिल श्रीवास्तव, जी.एस.चंदेल, परमेश्वर शर्मा, भावेश यादव, शंकर साहू, गंगा तिवारी, एच.डी.महंत, मनोज श्रीवास आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने स्व.गहरवार को श्रद्धांजलि दी।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article