Sunday, October 20, 2024

      हरेली पर्व पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने की पूजा अर्चना, दी शुभकामनाएं

      Must read

      कोरबा। रविवार को कोसाबाड़ी मंडल द्वारा वार्ड रिसदी में आयोजित हरेली पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।

      इस अवसर पर पार्षद  नरेंद्र देवांगन ने कृषि यंत्र और गेड़ी की पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती कर समस्त जिले और प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की।
      पार्षद नरेंद्र देवांगन ने सभी को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की हरेली पर्व हमारा पहला त्योहार है। उन्नति और खुशहाली का प्रतीक इस त्योहार को आज पूरे उमंग और उत्साह के साथ ग्रामवासी मना रहे हैं।
      प्रदेश की विष्णुदेव सरकार मे किसानों का मान और सम्मान और बढ़ा है। उनको खेती किसानी के लिए एक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,पार्षद अजय गोंड, राम कुमार त्रिपाठी,बलदेव दीवान,राम कुमार राठौर ,अनिल डडसेना,चंदन मजूमदार समेत अधिक संख्या में वार्डवासी उपास्थित रहे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article