कोरबाछत्तीसगढ़

काफी पॉइंट की वादियों को फतह करने ” साइकिल थान ” का आयोजन 04 अक्टूबर को

टी पी नगर चौक से काफी प्वाइंट के लिए सुबह 06 बजे निकलेगी साइकिल यात्रा , इच्छुकजन कराये रजिस्ट्रेशन

कोरबा । आयुक्त आशुतोष पांडेय की पहल पर काफी पॉइंट की वादियों को फतह करने के लिए “साइकिल थान ” का आयोजन 4 अक्टूबर 2025 को किया गया है । टीपी नगर चौक से प्रातः 6:00 बजे साइकिल यात्रा काफी पॉइंट के लिए रवाना होगी तथा वहां से वापस होकर यात्रा निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचेगी।

“”स्वच्छ शहर व गांव – स्वस्थ तन और मन – निर्मल पर्यावरण “” की थीम को लेकर ” माउंटेन राइड ऑन व्हील्स ” की तर्ज पर काफी पॉइंट की वादियों पे साइकिल से फतह, के लिए निकलेगी यह अद्भुत साइकिल यात्रा । श्री पांडेय की यह पहल कोरबा के इतिहास में जोड़ेगी एक नया अध्याय , रोमांच से भरपूर यह “साइकिल थान” कोरबा को देगी एक नई उपलब्धि । यहां यह बताना लाजमी होगा कि आयुक्त श्री पांडेय स्वयं एक पर्वतारोही रहे हैं , वादियों को फतह करना उनकी हावी रही है , वैसे ही जैसे वे आज कोरबा के लोगों का दिल जीत रहे हैं , उनके विश्वास उनके प्यार – स्नेह को फतह कर रहे हैं ….तो आईये आप और हम… जुड़े इस यात्रा से ….. चलें काफी पॉइंट की वादियो को फतह करने….. अपने पर्वतारोही आयुक्त श्री पांडेय के साथ।

कराए रजिस्ट्रेशन

” साइकिल थान ” में भाग लेने के इच्छुक जन अपना रजिस्ट्रेशन कराये तथा आयोजन में भाग ले । रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वे आलोक कुमार जायसवाल मोबाइल नंबर 88710 -00 006 , जाहिद अली मोबाइल नंबर 88 716- 328 74 ,रामेश्वर कवर मोबाइल नंबर 80850 -62721 , राहुल मिश्रा मोबाइल नंबर 94241- 410 63 से संपर्क कर सकते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button