कोरबाछत्तीसगढ़

दर्री पुलिस ने ट्राला चोरी के मामले में मास्टरमाइण्ड अदनाम मेमन सहित 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों की निशादेही पर चोरी का ट्राला हुआ बरामद

ट्राला 21लाख रुपए में किया था बिक्री

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त इनोवा व स्विफ्ट कार बरामद

कोरबा। प्रार्थी सुरेन्द्र बहादूर सिंह पिता स्व भूपनारायण सिंह उम्र 44 वर्ष सा. एच आई जी 13 आर एस एस नगर कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. में रहता है ट्रासपोटिंग का काम करता है  दिनांक 22-11- 2024 को अपने स्वामित्व के ट्रेलर वाहन के एक सिंगना आरेंज कलर के ट्राला को NTPC साइलो नं 3 बी सी पी पी धर्मकाटा के पास खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है। आवेदक पर प्रथम दृष्टया अपराध क्र 08/25 धारा 303(2), 95,317(2),61,(2) बी.एन.एस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दर्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक को घटना की जानकारी दिया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवीन्द्र कुमार मीणा (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भापुसे) के पर्यवेक्ष मे कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी दर्री को निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं थाना प्रभारी दर्री के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना आधारित पतासाजी की जा रही थी विवेचना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुरानी बस्ती कोरबा निवासी अदनान मेमन तलब कर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह राखड़ ठेकेदारी का काम करता है।एनटीपीसी दर्री में ठेकादारी के काम से आना-जाना होता है। पिछले कुछ दिनों से एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला को खड़ा हुआ देखा तब उसे चोरी करने का योजना बनाया, इस काम के लिए गेवराबस्ती निवासी विधि से संघर्षरत बालक जो कि अदनाम मेमन का दोस्त है को बताया कि एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला खड़ा हुआ है जिसको चोरी करना है तब वह अपने दोस्त दीपका निवासी सुजीत सिंह को इस बारे मे बताया उसके बाद सभी साथ ट्राला को चोरी करने का योजना बनाकर अदनान मेमन के द्वारा उन लोगो को अच्छा खासा कमीशन देने की बात कहने पर दीपका निवासी सुजीत सिंह ने इस काम के लिए बिलासपुर निवासी पंचानंद राय तथा अनिश पर्णिकर से बात किया तब वे लोग ट्राला को खरीदने को तैयार हो गये इसके लिए उन्होने अपने चालक हेसामुद्दीन खान को हार्स लेकर सुजीत सिंह के पास दीपका भेजा तब योजना के अनुसार दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 12:00 बजे ट्रेलर चालक हेसामुद्दीन खान ट्रेलर के हार्स को लेकर दर्री के लिए निकला उसके आगे-आगे सुजीत सिंह स्वीफ्ट कार क्सीजी-11-एएच- 7672 से उसे रास्ता बता रहा था जो रास्ते मे रात्रि लगभग 12:30 बजे सर्वमंगला पुल के पास उसे जिशान मेमन और उसका भाई जावेद मेमन मिला जो अपनी स्कूटी वाहन सीजी 12-एपी-1165 से NTPC साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने आये। अदनान मेमन और उसके साथी राजकिशन यादव, शाहरूख, अरमान भी वहां पर इनोवा कार क्रमांक सीजी 10-बीएन -6581 से पहुंचे जो शाहरूख और अरमान अपने साथी राजकिशन यादव को वहां पर छोड़कर कार को लेकर वहां चले गये। उसके बाद सभी लोग दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 01:15 बजे एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने इकट्ठा हो गये। ट्रेलर का चालक हेसामुद्दीन ट्रेलर का हार्स को ट्राला से जोड़ा और हम लोग एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर- बाहर गेट के सामने खड़ा हुआ ट्राला जिसका रंग सिगमा ऑरेंज चेचिस नंबर JTPL/0123/3206 है जिसको चोरी किये। जिसे इन लोगों के द्वारा बिलासपुर ले जाकर पंचानंद राय तथा अनीश पणिकर को बेंच दिए जिसके एवज में उन लोगों के द्वारा 60000 कैश एवं बाकी के 150000 रुपए को फोन पे के माध्यम से दिए गए। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया उनके कब्जे से ट्रेलर का ट्राला को जप्त किया गया साथ ही साथ घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन, स्विफ्ट कार समेत बिक्री रकम को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपीयों का नाम व पता

(1) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

(2) हेसामुद्दीन पिता मो. नजरूद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन पिपरा गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड)

(3) सुजीत सिंह पिता मंगल सिंह 27 वर्ष साकिन सोमवारी बाजार थाना दीपका जिला कोरबा

(4) राजकिशन यादव उर्म राजा यादव पिता तीजराम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन दुरपा रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा

(5) शाहरूख पिता आसिफ राजवानी उम्र 31 वर्ष साकिन बंगाली बंजर थाना गांधीबाग जिला नागपुर हा मु. अदनान का घर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा

(6) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

(7) अनिश पर्णिकर पिता वासुदेव पर्णिकर 44 वर्ष साकिन रामावेली बोदरी थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर (छ.ग)

(8) पंचु उर्फ पंचानंद राय पिता श्री व्यासदेव राय उम्र 35 वर्ष साकिन बन्नाक चौक सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है ।
     

उपरोक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक भापुसे के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दर्री उनि.राजेश तिवारी, सउनि संतोष तांडी, अशोक चौहान, उमेश खुटे सायबर सेल उनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, रवि कुमार चौबे, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, थाना कोतवाली चंद्रकांत गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button