देश

1.2 लाख प्रति माह तनख्वाह की Salary Slip दिखाने के बावजूद दुल्हन ने लौटा दी बारात, बोली- इस वजह से नहीं करूंगी शादी

उत्तरप्रदेश/कमालगंज/ इंजीनियर के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के बाद शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बारात का स्वागत हुआ। वरमाला डाली गई तथा अन्य रस्में भी की गईं। सुबह फेरों के वक्त दुल्हन ने सरकारी जॉब न होने के कारण शादी करने से मना कर दिया तो दोनों पक्ष अवाक रह गए।

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन दुल्हन व उसके स्वजन तैयार नहीं हुए। जिस पर समाज के कुछ लोगों ने बैठकर पंचायत कर दी। जिस पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया।

धूमधाम से आई बारात 

छत्तीसगढ़ प्रांत में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक शुक्रवार को अपने पुत्र की बारात लेकर कस्बा के एक गेस्ट हाउस में आए थे। यहां पड़ोस के गांव देवरान गढ़िया निवासी दुल्हन के पिता ने अपने स्वजन के साथ शाम को बारात का स्वागत सत्कार किया। धूमधाम के साथ बारात चढ़ी और द्वारचार के बाद वरमाला की रस्म हुई। उसके बाद अन्य रस्में भी हो गईं।

दुल्हन ने कहा- प्राइवेट जॉब वाले से नहीं करूंगी शादी

सुबह फेरों से पहले लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता से दूल्हा की नौकरी के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है, लेकिन दुल्हन ने कहा कि उसे सरकारी जॉब वाला दूल्हा बताया गया था, वह प्राइवेट जॉब वाले से शादी नहीं करेगी। इतना सुनते ही दोनों पक्ष अवाक रह गए और दुल्हन को मनाने में जुट गए, लेकिन दुल्हन ने एक नहीं सुनी। इसी दौरान समाज के लोग एकत्र हो गए और दोनों पक्षों को शादी के लिए तैयार करने लगे।

कितना कमाता है दूल्हा ?

दूल्हा ने अपनी पे स्लिप फोन पर मंगाकर दुल्हन पक्ष को दिखाई, जिसमें 1,20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन था। उसके बावजूद दुल्हन अपनी जिद पर अड़ गई और शादी करने से बिल्कुल मना कर दिया। बाद में समाज के लोगों ने फैसला किया कि दोनों पक्षों का जो भी खर्च हुआ है, वह आपस में लेनदेन कर लें। आपसी लेनदेन के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। थानाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, कोई भी पक्ष थाने नहीं आया।

हर समाज में सरकारी नौकरी वाले वर की डिमांड

बता दे कि इस तरह की समस्या आज हर समाज में देखी जा रही है । युवतियां और उसके घर वाले सरकारी नौकरी वाले वर को ही प्राथमिकता देते हैं । यही वजह है कि आज हर समाज में प्राइवेट नौकरी या व्यवसाय करने वाले युवक विवाह योग्य होने के बावजूद अविवाहित बैठे हुए हैं। उनके विवाह की उम्र निकली जा रही है। यह मायने नहीं रखता कि उनकी मासिक आय कितनी है । समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस दिशा में चिंतन करने की जरूरत है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button