कोरबाछत्तीसगढ़

डीएफओ, सीईओ, निगम आयुक्त सहित नोडल अधिकारी हुए सम्मानित

लोकसभा निर्वाचन में बेहतर सेवा के लिए कलेक्टर ने किया सम्मान

कोरबा 09 जुलाई 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों का आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए जिले के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। कलेक्टर ने स्वीप एवं मानव संसाधन, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी संबित मिश्रा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई सहित वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर  दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सीमा पात्रे, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा  रोहित कुमार, एसडीएम पाली सुश्री रूचि शार्दुल, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  पी. आर. महादेवा, सांख्यिकी अधिकारी एम. एस. कंवर, एनआईसी डीआईओ हेमंत जायसवाल, पीडब्ल्यूडी के ईई जी. आर. जांगड़े, जिला शिक्षा अधिकारी  टी. पी. उपाध्याय, उप संचालक खनिज  प्रमोद नायक, जिला जनसंपर्क अधिकारी  कमलज्योति जाहिरे, एसडीओ श्रीराम नरेश दुबे, सहायक संचालक सुश्री जुली तिर्की, उप अभियंता सीमा साहू,  योगेश गोयल,उषा राजवाड़े, डिप्टी कलेक्टर  विकास चौधरी, तुलाराम भारद्वाज, गौतम सिंह, जनपद सीईओ  खगेश निर्मलकर, इंदिरा भगत, भूपेन्द्र सोनवानी, राजेन्द्र कंवर, यशपाल सिंह, तहसीलदार अमित केरकेट्टा,  सत्यपाल प्रताप राय, विनय देवांगन, सूर्यप्रकाश केसकर, सुमन दास मानिकपुरी,लक्ष्मण राठिया, लीलाधर धु्रव, महेश्वर सिंह उइके, डीएमसी  मनोज पाण्डेय, आरटीओ विवेक सिन्हा, अधीक्षक भू-अभिलेख अमित झा, एसडीओ सतीष पाण्डेय,पूनम राज, पूजा अग्रवाल, सुश्री श्रद्धा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी सम्मानित हुए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button